नैनीताल। नगर के छह लोगों में सोमवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बीडी पांडे अस्पताल के प्रभारी पीएमएस डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। अस्पताल में 130 आरटीपीसीआर और सात रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। बारापत्थर और तल्लीताल एंट्री प्वाइंट में 27 पर्यटकों की कोरोना जांच की गई। इसमें सभी निगेटिव पाए गए। अब अधिकतर पर्यटक कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट लेकर आ रहे हैं।