फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में पहले दिन चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे

विज्ञापन
Nomination in Nainital
विज्ञापन
नैनीताल। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नैनीताल विधानसभा सीट के लिए शुक्रवार को किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जबकि पहले दिन चार नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। पहले दिन निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश आर्य ने दो नामांकन पत्र खरीदे हैं, जबकि भाजपा की ओर से सरिता आर्य और उक्रांद की ओर से ओमप्रकाश उर्फ सुभाष कुमार के लिए भी नामांकन पत्र खरीदा है।
विज्ञापन

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नवाजिश खलीक ने बताया कि शुक्रवार को दिनेश आर्या पुत्र भुवन चंद्र आर्या, निवासी ग्राम नागारीगॉव, भवाली ने स्वंय के लिए जबकि दूसरा नामांकन पत्र पंकज कुमार पुत्र राम प्रसाद निवासी भवाली ने दिनेश आर्या के लिए खरीदा।
तीसरा नामांकन पत्र ओम प्रकाश पुत्र राधेलाल निवासी ग्राम गहलना पोस्ट खुर्पाताल ने स्वंय के लिए और चौथा नामांकन पत्र चंद्रशेखर गरवाल पुत्र पुरूषोत्तम गरवाल निवासी ग्राम सोनगॉव भीमताल ने सरिता आर्या पत्नी नंद किशोर आर्या निवासी ग्राम भूमियाधार के लिए खरीदा है। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 28 जनवरी तक प्राप्त किए जा सकते हैं। 28 जनवरी को ही नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें