फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत स्टेशन बाजार में होगी सीएम धामी की जनसभा

विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नामांकन की वजह से सोमवार को वीआईपी पार्किंग स्थल बनेगा चंपावत क? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार दोपहर एक बजे विधानसभा की चंपावत सीट से नामांकन करेंगे। नामांकन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, सांसद अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्या समेत कई विधायक और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक ने बताया कि चंपावत के स्टेशन बाजार में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक जनसभा होगी। सीएम सुबह नौ बजे से बनबसा से कार से चंपावत पहुंचेंगे। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रोडवेज स्टेशन में वीआईपी पार्किंग होगी। सुबह नौ बजे बाद स्टेशन से बसों की आवाजाही नहीं होगी।
रोडवेज बस और यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नामांकन कार्यक्रम के कारण यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। रोडवेज का लोहाघाट डिपो सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चंपावत से बसों का संचालन नहीं करेगा।
विज्ञापन

एजीएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि अगर यात्री होंगे, तो शाम चार बजे बाद बस सेवा संचालित की जाएगी। दिल्ली और देहरादून की ओर जाने वाली बसों का संचालन नहीं होगा। इन जगहों के यात्रियों को देवीधुरा होकर हल्द्वानी तक ले जाया जाएगा। एजीएम ने बताया कि दिल्ली और देहरादून से आने वाली लोहाघाट डिपो की बसों के यात्रियों को टनकपुर से छोटी बसों से लोहाघाट तक लाया जाएगा।
विज्ञापन

आवाजाही वाले मुख्य बिंदु
चंपावत मुख्य बाजार में सभी व्यावसायिक और परिवहन व्यावसायिक-परिवहन संबंधी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
पिथौरागढ़ और लोहाघाट क्षेत्र से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को लोहाघाट-देवीधुरा मार्ग से भेजा जाएगा।
टनकपुर से पिथौरागढ़ जाने वाले वाहनों को कापड़ी तिराहा पुलिस लाइन के पास से जीआईसी रोड बाईपास से भेजा जाएगा।
पिथौरागढ़-लोहाघाट से टनकपुर जाने वाले वाहनों को छतार-भैरवा तिराहा, ललुवापानी रोड से टनकपुर भेजा जाएगा।
टनकपुर-बनबसा से आने वाले वाहनों की पार्किंग गोरलचौड़ मैदान चंपावत में रहेगी।
पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, लोहाघाट क्षेत्र से आने वाले वाहनों की पार्किंग होटल सी-हॉक के पास बने मैदान में की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें