नैनीताल। कैंचीधाम मंदिर के स्थापना दिवस पर व्यवस्था के लिए नोडल अफसरों की तैनाती के निर्देश जारी किए गए हैं।
डीएम वंदना ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व फिंचाराम चौहान को सभी व्यवस्थाओं का नोडल अफसर नियुक्त किया है। एडीएम प्रशासन विवेक राय को पार्किंग और समन्वय की जिम्मेदारी दी है।
एसडीएम नैनीताल नवाजिश खलिक को नैनीताल से भवाली आवागमन व्यवस्था, एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र को यातायात, एआरटीओ प्रवर्तन को भीमताल पार्किंग, शटल सेवा, डीडीए सचिव विजयनाथ शुक्ल को भीमताल पार्किंग पर शटल संचालन व्यवस्था, एआटीओ प्रशासन भवाली कैंचीधाम शटल संचालन व्यवस्था देंखगे।
एडीएम कालाढूंगी को सेनिटोरियम बाईपास से कैंचीधाम शटल संचालन व्यवस्था, एसडीएम न्यायिक हल्द्वानी को भवाली-भीमताल के बीच पार्किंग, भवाली से भीमताल आवागमन व्यवस्था, एसडीएम कैंचीधाम को भवाली से कैंचीधाम, आसपास अस्थायी पार्किंग और कानून व्यवस्था, नगर मजिस्ट्रेट को हल्द्वानी बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन से शटल सेवा प्रबंधन और नगर आयुक्त हल्द्वानी को हल्द्वानी से रानीबाग व ज्योलीकोट के बीच यातायात व्यवस्था प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।