फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के करीबी सहित नौ व्यवसायी जुआ खेलते पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित एक बार में शनिवार की रात जुआ खेल रहे पूर्व मंत्री के करीबी सहित नौ व्यवसायियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से नौ लाख 91 हजार 600 रुपए, ताश की गड्डी और नौ कीमती मोबाइल बरामद किए गए। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को छोड़ने के लिए काफी पैरवी आई लेकिन पुलिस ने किसी को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर प्रशिक्षु सीओ हर्षवर्द्धनी सुमन और कोतवाल अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने बरेली रोड स्थित एक बंद बार में छापा मार दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर एक पूर्व मंत्री के करीबी सहित नौ व्यवसायियों को दबोच लिया। पकड़े गए लोगों में ऊधमसिंह नगर जिले के सिविल लाइन रुद्रपुर निवासी हरीश कुमार, एयरलाइंस कालोनी रुद्रपुर निवासी चरन सिंधवानी, फजरपुर महरौला रुद्रपुर निवासी संजय कुमार, गोरापड़ाव निवासी महेंद्र कुमार, ऋषिकेश श्यामपुर निवासी महेश चंद्र, तल्ली हल्द्वानी निवासी नवीन चंद्र पंत, बाजपुर निवासी अंकुर अग्रवाल, गौलापार काठगोदाम निवासी नंदन सिंह और पीरूमदारा रामनगर निवासी संजय कुमार शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है। टीम में प्रशिक्षु सीओ विमल रावत, मंडी चौकी प्रभारी दिनेश जोशी, उपनिरीक्षक दिलवर भंडारी, सिपाही इसरार अहमद, वीरेंद्र चौहान, कुंदन कठायत, इसरार नबी, अरूण राठौर, लक्ष्मण सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

मुखानी पुलिस ने छह को दबोचा
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने आरटीओ रोड स्थित एक मकान की आड़ में शनिवार की रात जुआ खेल रहे छह लोगों को धर दबोचा। उनके पास से 13 हजार 880 रुपये, ताश की ग़ड़्डी बरामद किया। आरटीओ रोड चौकी प्रभारी संजीत राठौर ने बताया कि आरोपी एक मकान की आड़ में गाड़ी खड़ी कर जुआ खेल रहे थे। पकड़े गए लोगों में राजेश कुमार शर्मा निवासी रेशम बाग गैस गोदाम रोड, परमेश्वरी, राजवीर निवासी ग्राम बच्ची मझरा थाना हुसैत जिला बदायूं, जवाहर लाल निवासी कादर गंज गोटिया, वेद प्रकाश निवासी ग्राम सिरसा विछरइया थाना भमोरा जिला बरेली और धर्मवीर निवासी अलीगंज जिला बरेली शामिल हैं। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें