फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जगह से निकाले गए नौ शव

विज्ञापन
थलाड़ी में मलबे में दबे लोगों को निकालने के रेस्क्यू अभियान में पहुंचे विधायक राम सिंह कैड़ा। सं? - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल/भवाली/हल्द्वानी। बुधवार को एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पांच जगहों पर मलबे में दबे लोगों में से देर शाम तक नौ शव बरामद किए गए।
विज्ञापन

एनडीआरएफ, प्रशासन और पुलिस की टीम ने ओखलकांडा के थलाड़ी गांव में हरेंद्र सिंह उर्फ हयात के मकान में मलबा गिरने से दबे छह लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। शांति देवी पत्नी दीवान सिंह का शव बरामद किया गया। विशालकाय पेड़ के मकान के ऊपर आने से मीना देवी पत्नी हरेंद्र सिंह, तीन बेटियों चांदनी, डिंपल, तनुजा और बेटे पारस को मलबे से नहीं निकाला जा सका। रामगढ़ ब्लॉक के झूतिया में मलबे में दबे मोहन राम (58) और उनकी पत्नी दमयंती देवी (47) का शव निकाला गया। मोहन राम के बेटे देवेंद्र (27) का शव दिखाई दे रहा है लेकिन निकाला नहीं जा सका है। रामगढ़ के बोहराकोट में मलबे पर दबे शंभूदत्त डालाकोटी (70) और बसंत डालाकोटी (59) के शव को भी निकाला गया। रामगढ़ के सकुना में दबे नौ मजदूरों में से दो मजदूरों के शव भी निकाले गए। जिला पुुलिस के अनुसार कैंची धाम के पास घर में दबे हुए दो बच्चे रिचा (21), अभिषेक (18) के शवों को पुलिस ने निकाल लिया है। इस मौके पर विधायक राम सिंह कैड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संचार और बिजली सेवा के ध्वस्त होने से परेशानी
भीमताल। नेटवर्क और बिजली आपूर्ति की समस्या होने के चलते रेस्क्यू अभियान में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि बारिश से क्षेत्र की सभी मोटर मार्ग जगह जगह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। रेस्क्यू कार्य में एनडीआरएफ के 20 लोगों के साथ एसडीएम धारी योगेश महरा, एसएसआई प्रकाश मेहरा आदि जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें