फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की निकिता ने जीता स्वर्ण पदक, सोनीपत में चौथी जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रदेश के खाते में आए पांच पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सोनीपत हरियाणा में हुई चौथी जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ की निकिता चंद ने 60 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अब वह 17 से 31 अगस्त तक दुबई में होने वाले जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खाते में एक स्वर्ण और चार कांस्य पदक आए।
विज्ञापन

25 से 31 जुलाई तक हुई चैंपियनशिप में देश भर से लगभग 300 पुरुष और 200 महिला मुक्केबाजों ने प्रतिभाग किया। कोच भूपेश भट्ट ने बताया कि आंचल शुक्ला, विश्वास मेहरा ने 48 किलो भार वर्ग में, दिवाकर ने 63 किलो और नैनीताल के योगेश पवार ने 70 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। महिला टीम की कोच विजेंद्र मल, पुष्पा धर्मवाल और प्रियंका जबकि पुरुष टीम के कोच भूपेश भट्ट, गोविंद सिंह और टीम मैनेजर भूपेंद्र सिंह रहे। बॉक्सिंग सचिव गोपाल खोलिया, एशियन मेडलिस्ट डॉ. डीपी भट्ट, इंडिया यूथ वूमेन टीम के चीफ कोच भास्कर भट्ट, उत्तराखंड बॉक्सिंग के आजीवन अध्यक्ष निर्माण मुखर्जी, कोषाध्यक्ष नवीन टम्टा, डॉ. भुवन तिवारी, पिथौरागढ़ के डीएसओ संजीव पौड़ी, जोगेंद्र सोंन, जोगेंद्र बोरा, बहादुर बोरा ने टीम और प्रशिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें