फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल बनने के बाद भी परेशानी बरकरार, पर्यटन दिवस को लेकर किया गया रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। निर्माणाधीन पुल पर भले ही छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है लेकिन इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई है। इस सप्ताह चार दिन की छुट्टी पड़ने से बड़ी संख्या में पर्यटकों के बृहस्पतिवार से नैनीताल-भीमताल पहुंचने की उम्मीद है। जाम न लगे इसके लिए बुधवार को एसएसपी पंकज भट्ट ने यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक कर रूट डायवर्जन प्लान को अंतिम रूप दिया है।
विज्ञापन

यह रहेगी व्यवस्था
- चंपावत, लोहाघाट और पिथौरागढ़ जाने वाले सभी वाहन वाया चोरगलिया, सितारगंज, टनकपुर होते निकाले जाएंगे।
- नैनीताल, अल्मोड़ा और भवाली जाने वाले छोटे वाहन कालाढूंगी, मंगोली, नैनीताल मार्ग से जाएंगे।
- अल्मोड़ा भवाली जाने वाले भारी वाहन कालाढूंगी, मंगोली, रूसी बाईपास, ज्योलीकोट नंबर एक बैंड से भवाली-अल्मोड़ा मार्ग होते हुए जाएंगे।
- चोरगलिया रोड से आने वाले वाहन जिन्हें नैनीताल, अल्मोड़ा, भवाली जाना है, वे गौला बाईपास होते हुए बरेली रोड मोतीनगर तिराहा से रामपुर रोड स्थित पंचायत घर तिराहे से कालाढूंगी के रास्ते नैनीताल जाएंगे।
विज्ञापन

- सभी भारी वाहनों के लिए नैनीताल रोड रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक खुली रहेगी।
- छोटे वाहनों के लिए यह मार्ग खुला रहेगा।
- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले भारी वाहन नरीमन तिराहे से गौलापार होते हुए हल्द्वानी में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें