फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि में एक नवंबर से शुरू होंगी नए सत्र की कक्षाएं, इस साल सर्दियों व अगले साल गर्मियों की छुट्टियों में होगी कटौती

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने शिक्षा प्रणाली को पटरी पर लाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक नवंबर से नए सत्र की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने स्नातक और परास्नातक के संशोधित अकादमिक कैलेंडर और इससे संबंधित गाइडलाइनों को मंजूरी दे दी है। एक विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिशों के बाद अधिकारियों ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश, नए सत्र की पढ़ाई की शुरुआत और परीक्षाओं की तिथियों को तय किया है। इन गाइडलाइनों के अनुसार नया सत्र 2020-21 एक नवंबर से शुरू हो जाएगा।
एक नवंबर से प्रथम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। आयोग ने सभी विश्वविद्यालयों से कहा है कि प्रवेश परीक्षा 31 अक्तूबर तक पूरी हो जानी चाहिए। परीक्षाएं आठ मार्च 2021 से 26 मार्च 2021 के बीच आयोजित होंगी। साथ ही विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि पढ़ाई के नुकसान की भरपाई के लिए सप्ताह में छह दिन पढ़ाई होनी चाहिए। इसके अलावा इस वर्ष की सर्दियों की और अगले वर्ष की गर्मियों की छुट्टियों में भी कटौती होनी चाहिए।
विज्ञापन

बीएससी एग्रीकल्चर की कक्षाएं कृष्णपुर में होंगी
नैनीताल। कुमाऊं विवि में पहली बार बीएससी एग्रीकल्चर कोर्स शुरू हो रहा है। यह कोर्स सिर्फ जीबी पंत विवि में संचालित था। अब इस कोर्स की कक्षाएं विवि की कृष्णपुर में मौजूद 26 एकड़ जमीन पर बने भवनों में होंगी। बता दें कि यह जमीन पिछले 30 वर्षों से बंजर पड़ी हुई थी। कुलपति प्रो. एनके जोशी की पहल से यहां पुराने भवनों को सही किया गया। अब इस जगह बीएससी एग्रीकल्चर, एमएससी एग्रीकल्चर व अन्य कक्षाएं चलेंगी।
बीकॉम की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में बीकॉम की दूसरी मेरिट सूची जारी हो चुकी है। अब तक बीकॉम में 16 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। जबकि बीए में 200 छात्रों ने प्रवेश लिया। विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो. एससी सती ने बताया कि बीएससी प्रथम सेमेस्टर जीवविज्ञान वर्ग में 17, गणित वर्ग में 13 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। वहीं 20 अक्तूबर को बीएससी जीवविज्ञान और गणित की दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार एक नवंबर से नया सत्र शुरू किया जाएगा। इसके लिए विवि की ओर से पूरी तैयारियां की जा चुकी है। - प्रो. एनके जोशी, कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें