फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी : बीए, बीकॉम और बीएससी में 1225 छात्रों का दाखिला

विज्ञापन
डॉ. बीना खंडूरी प्राचार्य एमबीपीजी कॉलेज। - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष में मंगलवार तक 1225 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन प्रवेश लिया। कॉलेज प्रशासन दूसरी मेरिट सूचि 15 अक्तूबर को जारी करेगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय के कांफ्रेंस हाल में मंगलवार दोपहर प्राचार्य डॉ. बीना खंडूरी ने पहली बार ऑनलाइन व्यवस्था के तहत प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा की। उन्होंने दूर दराज क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को मेरिट के अनुसार घर बैठे प्रवेश लेने के साथ ही प्रवेश शुल्क जमा करने की सुविधा प्रदान करने पर सभी को बधाई दी।
उन्होंने बताया कि बीए में 600, बीकॉम में 260, बीएससी पीसीएम ग्रुप में 205, बीएससी जेडबीसी ग्रुप में 160 दाखिले हुए हैं। इस मौके पर ऑनलाइन प्रवेश प्रभारी डॉ. एसएन सिद्व ने प्रवेश समितियों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर को दूसरी मेरिट सूचि जारी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रवेश समितियों ने बीए में 11, बीकॉम के 99, बीएससी पीसीएम ग्रुप के 56 और बीएससी जेडबीसी ग्रुप के 71 आवेदन फार्मों को अपूर्ण अभिलेखों के कारण रोका है। पहली मेरिट सूचि के अनुसार प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर तय है, जबकि प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्तूबर है। 15 अक्तूबर को जारी होने वाली दूसरी मेरिट सूचि के छात्रों को अभिलेख अपलोड करने के लिए पांच दिन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें