फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मात्र पांच वोटों से जीते नीरज

Wed, 30 Sep 2026 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी नीरज कंडारी ने 738 मत हासिल कर मात्र पांच मतों से रोमांचक जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर एनएसयूआई के सूरज रावत 733 जबकि तीसरे स्थान पर रही एबीवीपी की विशाखा चौहान को 383 मत मिले। अध्यक्ष पद पर 23 मत नोटा, 10 अवैध थे। उपाध्यक्ष (छात्र) पद पर दीपांशु निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को हुए चुनाव में 3677 में से 1891 छात्र-छात्राओं ने मतदान में हिस्सा लिया। देर शाम घोषित हुए परिणाम में छात्रा उपाध्यक्ष पद पर ईशा नेगी 953 के साथ विजयी रहीं। उनकी प्रतिद्वंद्वी यशोदा को 817 मत मिले। सचिव पद पर रोहित जोशी ने 1014 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी ललित कांडपाल को 669 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर नेहा शर्मा 802 मत पाकर विजयी रहीं। विनीता रावत को 609 और अमृत कौर को 191 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि निर्वाचित हुईं। सांस्कृतिक सचिव पद पर दीपांशु आर्य 827 मत पाकर निर्वाचित हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी प्रियांशु लखचौरा को 504 और साक्षी को 351 मत मिले। विवि प्रतिनिधि पद पर भुवन चंद्र जोशी ने 903 मत हासिल कर जीत दर्ज की। विकास सिंह को 750 मत मिले।
रीकाउंटिंग की मांग ठुकराई सूरज की
रामनगर। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी नीरज कंडारी ने 738 मत हासिल कर मात्र पांच मतों से रोमांचक जीत दर्ज की। इस पर दूसरे स्थान पर 733 मतों के साथ एनएसयूआई के सूरज रावत ने रीकाउंटिंग की मांग की। महाविद्यालय प्रशासन ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया। संवाद
विज्ञापन

मालधन महाविद्यालय के अध्यक्ष बने अभय, हर्ष सचिव
रामनगर। मालधन महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अभय प्रकाश ने 146 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी गुनगुन को 85 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर अर्जुन कुमार 138 मत पाकर विजयी रहे। सचिव पद पर हर्ष टम्टा ने 150 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि अनुष्का कुमारी को 71 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर दीक्षा 184 मत पाकर विजयी रहीं। कोषाध्यक्ष पद पर प्राची ने 150 मत हासिल कर जीत दर्ज की। विवि प्रतिनिधि पद पर निशांत कुमार 154 मत पाकर निर्वाचित हुए। वहीं छात्रा उपाध्यक्ष पद पर रिया निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें