फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महिला महाविद्यालय में निर्विरोध चुना गया छात्रसंघ, ली शपथ

Wed, 30 Sep 2026 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

एमबीपीजी महाविद्यालय में मतदान से लेकर शपथ ग्रहण समारोह तक का कार्यक्रम हंगामेदार रहा, वहीं दूसरी ओर इसी शहर में स्थित महिला महाविद्यालय ने छात्रसंघ का निर्विरोध निर्वाचन कर मिसाल कायम की। मंगलवार को पदाधिकारियों को सादे समारोह में शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय की प्राचार्य देवकी गिरी ने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर दीया चतवनी, उपाध्यक्ष पर श्वेता रावत, सचिव पर कल्पना पंत, संयुक्त सचिव पर सानिया रौतेला, कोषाध्यक्ष पर नेहा टाकुली, सांस्कृतिक सचिव पर संजना सक्सेना विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर सरिता, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर साक्षी फुलोरिया, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर दिव्या जोशी व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के रूप में हेमा निर्विरोध निर्वाचित हुईं। महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान छात्राओं ने जमकर डांस भी किया। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक और स्टाफ कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें