फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: बोर्ड परीक्षा की तैयारी छोड़ पानी ढो रहे नवोदय के विद्यार्थी, तीन दिन से पानी का संकट; परेशान

Mon, 10 Feb 2025 11:10 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, गरमपानी/नैनीताल

सार

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय मार्ग के किनारे स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी में तीन दिन से पानी नहीं आने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बच्चों को पढ़ाई छोड़कर टैंकरों के आगे लाइन लगाकर बारी-बारी से पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
सुयालबाड़ी के जवाहर नवोदय विद्यालय में टैंकरों से पानी भरते स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी शुरू होने से पहले पहाड़ में पानी की समस्या गहराने लगी है। जो हालात मई-जून में दिखते थे वो फरवरी के पहले पखवाड़े में ही दिखने लगे हैं। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय मार्ग के किनारे स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट सुयालबाड़ी में तीन दिन से पानी नहीं आने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बच्चों को पढ़ाई छोड़कर टैंकरों के आगे लाइन लगाकर बारी-बारी से पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है। यही हाल यहां रह रहे कर्मचारियों का भी है।

प्राचार्य पीसी उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय में 470 छात्र-छात्राएं और 200 से अधिक विद्यालय के कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य रहते हैं। तीन दिन से पानी नहीं आने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय के निजी खर्च से रोजाना पानी का टैंकर मंगवाकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं का समय आ चुका हैं ऐसे में पानी नहीं आने से परेशान बच्चों को पढ़ाई करने के बजाय पानी ढोना पड़ रहा है। इससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि पानी की इस गंभीर समस्या को लेकर लगातार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी समस्या हल नहीं हुई हैं।

इधर, जल संस्थान के एई सुभाष चंद्र गंगोला ने बताया कि विद्यालय के लिए कोसी नदी से पंपिंग योजना से सप्लाई की जाती है। उन्होंने बताया कि मोटर के खराब होने से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी थी। उन्होंने दावा किया कि रविवार शाम को मोटर की मरम्मत कर पानी की आपूर्ति चालू कर दी गई। फिलहाल पेयजल योजना की एक लाइन से पानी की आपूर्ति की जा रही है।

पांडेगांव के भांकर में 19 दिन से नहीं आ रहा पानी

विज्ञापन

भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पांडेगांव के भांकर में 19 दिन से पानी नहीं आने से ग्रामीणों को जलस्रोतों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों को बताने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाहरी बिल्डरों, कॉटेजों और रिजॉर्ट संचालकों को तो भरपूर पानी दिया जा रहा है, लेकिन स्थानीय ग्रामीण पानी के लिए भटक रहे हैं। जिपं सदस्य अनिल चनौतिया ने विभागीय अधिकारियों से पानी की समस्या हल करने को कहा है।

नैनीताल में पालिका कार्यालय परिसर में भी दिक्कत
नगर पालिका कार्यालय परिसर में पानी की किल्लत बनी हुई है। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने बताया कि पाइपलाइन खराब होने से पानी की समस्या है। जल संस्थान को शीघ्र ही पाइप लाइन ठीक कराकर व्यवस्था सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि परिसर में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें