फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमखोर के आतंक का अंत: पकड़ा गया तीन महिलाओं को मारने वाला बाघ, वन विभाग का पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Tue, 26 Dec 2023 10:17 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल-भीमताल में तीन महिलाओं और कई मवेशियों का शिकार करने वाले आदमखोर बाघ को पकड़ लिया गया है। वन विभाग की टीम ने उसे नौकुचियाताल से थोड़ा और ऊपर जंगलियागांव के आसपास के जंगलों में ट्रैंकुलाइज करके पकड़ा है।
विज्ञापन
बाघ को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार 19 दिन बाद वन विभाग की टीम में लगे बाघ विशेषज्ञों ने सोमवार की देर रात 12 जंगलियागांव में घूम रहे बाघ को ट्रैंकुलाइज कर ही लिया। ट्रैंकुलाइज बाघ को वन विभाग ने रानीबाग रेस्क्यू सेंटर हल्द्वानी भेज दिया है।

विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारी ट्रैंकुलाइज किए बाघ को नरभक्षी होने का अंदेशा जता रहे हैं। हालांकि बाघ के सैंपल को डब्लूआईआई देहरादून भेजकर ही पुष्टि होने की बात कही है।

वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि सोमवार की रात 12 बजे जंगलियागांव में बाघ विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु पांगती, डॉ. दुष्यंत ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र में घूम रहे नरक्षभी बाघ को ट्रैंकुलाइज किया। उन्होंने कहा कि बाघ को ट्रैंकुलाइज करने में बड़ी मश्क्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


मेलकानी ने बताया कि पकड़ा गया बाघ नरभक्षी हो सकता है। उन्होंने कहा कि अंदेशा है कि इसी ने तीन लोगों को मारा है। हालांकि पुष्टि डब्लूआईआई देहरादून को भेजे जा रहे सैंपल की रिपोर्ट के बाद ही होगी। बाघ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें