फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: पर्यटकों की कार का ब्रेक फेल, तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल; नैनीताल से घूमकर लौट रहे थे सभी लोग

Mon, 29 Apr 2024 07:59 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल से घूमकर लौट रहे मुरादाबाद के पर्यटकों की कार का ब्रेक फेल हो गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार तीन बच्चों सहित नौ लोग मामूली घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया।

 
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

नैनीताल से घूमकर लौट रहे मुरादाबाद के पर्यटकों की कार का ब्रेक फेल हो गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार तीन बच्चों सहित नौ लोग मामूली घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया जहां तीन बच्चों की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मुरादाबाद निवासी सत्यवीर सिंह, जोगिंदर चौहान, पवन चौधरी, अंजू चौधरी, दीपू चौधरी, स्वामी और तीन बच्चे किट्टू (7) गोलू (5) और परी (8) सवार थे। सभी नैनीताल से घूमकर लौट रहे थे। चालक के अनुसार लाल मिट्टी के पास कार के ब्रेक फेल हो गए जिस कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद तीनों बच्चों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे कर यातायात सुचारु करवाया।

ये पढ़ें-  Haldwani: पिता ने नाबालिग बेटी से की शर्मनाक हरकत, विरोध करने पर नहीं माना बाप; मासूम ने मां को बताई आपबीती

विज्ञापन

खड़ी कार और बाइक में गिरा पेड़, वाहन क्षतिग्रस्त
गरमपानी खैरना बाजार में सोमवार दोपहर बाद चली तेज हवा से लकड़ी टाल के बाहर खड़ी कार और बाइक के ऊपर एक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय वाहन में कोई भी व्यक्ति सवार नहीं था। पेड़ गिरने से कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन के ऊपर गिरे पेड़ को आसपास के लोगों ने काटकर हटाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क किनारे पेड़ जानलेवा बने हुए हैं। लोगों ने वन विभाग से जानलेवा बने पेड़ों को काटने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें