मुजफ्फरनगर से नैनीताल घूमने आए युवक को कारोबारियों ने नकली नोट के साथ पकड़ लिया। युवक की तलाशी लेने के बाद उसके पास नकली भारतीय मुद्रा व दुबई की करेंसी मिली है। युवक के अन्य तीन फरार साथियों को पुलिस खोज रही है।
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर से अकील बालियान(27) अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने के लिए नैनीताल पहुंचा था। पार्किंग में वाहन पार्क करने के बाद चारों मल्लीताल बाजार में घूमने चले गए। इस दौरान चारों ने बाजार की दुकानों से खरीददारी की, लेकिन एक दुकान में सामान खरीदने के बाद जैसे ही चारों दुकान से आगे निकले तो दुकान संचालक ने नकली नोट पहचान लिया।
दुकानदार ने युवकों का पीछा कर अकील को पकड़ लिया। जिसके बाद दुकानदार युवक को कोतवाली ले आया। दुकानदार को युवक को पकड़ता देख साथी तीन युवक मौके से फरार हो गए।
Dehradun: सेलाकुई में खेलते हुए सेप्टिक टैंक में गिरा छह साल का बच्चा, माैत से परिजनों में मचा कोहराम