फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: सातताल और फरसौली में आग से मचा हाहाकार, फायर ब्रिगेड और वन कर्मियों ने बुझाई; वन संपदा को नुकसान

Thu, 11 Apr 2024 10:40 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

भवाली के सातताल और फरसौली के जंगल में बुधवार को आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। फरसौली में पूर्व ग्राम प्रधान संजीव भगत ने बताया कि जंगल की आग आबादी की ओर पहुंच गई।
विज्ञापन
fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भवाली के सातताल और फरसौली के जंगल में बुधवार को आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। फरसौली में पूर्व ग्राम प्रधान संजीव भगत ने बताया कि जंगल की आग आबादी की ओर पहुंच गई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी रही।

विज्ञापन


इधर, सातताल के जंगल में भी आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वन दरोगा किशन भगत ने बताया कि जंगल में लगी आग बुझाने में वन विभाग की टीम लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जंगल में आग लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

ये पढ़ें- Election 2024: दो दशक में दोगुना बढ़े वोटर, 2004 में नैनीताल जिले में 4,82,870 मतदाता थे; जानें 2024 के आंकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

चौबीस घंटे में प्रदेश में वनाग्नि की 31 घटनाएं
जैसे जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, जंगलों के धधकने का सिलसिला भी बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में वनाग्नि की 31 घटनाएं हुई जिसमें कुमाऊं मंडल में 18 और गढ़वाल मंडल में 18 घटनाएं शामिल हैं जबकि दो घटनाएं वन्यजीव क्षेत्र में हुई हैं। इन घटनाओं में 38 हेक्टेअर क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा की ओर से जारी वनाग्नि बुलेटिन के मुताबिक कुमाऊं मंडल के आरक्षित वन क्षेत्र में वनाग्नि की 16 और सिविल-वन पंचायत क्षेत्र में दो  घटनाएं हुई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें