फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोवर नगरी सैलानियों से गुलजार, नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंच रहे हैं लोग

विज्ञापन
नैनीताल में पंत पार्क में चहल कदमी करते सैलानी। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर से पहले ही नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने लगा है। रविवार को नगर में पर्यटकों के साथ ही वाहनों की संख्या भी बढ़ गई।
विज्ञापन

रविवार को 1263 पर्यटक नैनीताल जू पहुंचे। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से सूखाताल में संचालित केव गार्डन में दिनभर में 500 पर्यटकों ने प्राकृतिक गुफाओं के दीदार किए। इसके अलावा मल्लीताल स्थित केबल कार से 750 पर्यटक स्नोव्यू पहुंचे। नैनीताल-कालाढ़ूंगी मार्ग स्थित वाटर फाल में शाम पौने पांच बजे तक 392 पर्यटक पहुंच चुके थे। इसके अलावा पर्यटकों ने हिमालय दर्शन, पंगूट, बिड़ला, हिमालयन बाटनिकल गार्डन, टिफिनटाप, किलबरी, बारापत्थर, हनुमानगढ़ी समेत अन्य दर्शनीय स्थलों के भी दीदार किए। साथ ही दर्शनीय स्थलों पर लगी दुकानों से खूब खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें