फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Forest Fire: बारिश के बाद फिर से धधकने लगे जंगल...रातभर जलती रही वन संपदा, सुबह बुझाई जा सकी आग

Sat, 18 May 2024 11:29 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Nainital Forest Fire: उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर रेंज में बृहस्पतिवार रात लगी आग बुझाने में वनकर्मियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका।

 
विज्ञापन
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर रेंज में बृहस्पतिवार रात लगी आग बुझाने में वनकर्मियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका।

वन संरक्षक डा. विनय भार्गव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात साढ़े 11 बजे रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के बेल बीट कक्ष संख्या छह में वनाग्नि की सूचना मिली। वनाग्नि क्षेत्र मुख्य मोटर मार्ग से छह किलोमीटर वाहन से और साढ़े तीन किलोमीटर पैदल दूरी पर होने के कारण टीम बमुश्किल मौके पर पहुंची लेकिन तब तक घना अंधेरा होने, तेज हवाएं चलने और पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण कार्मिकों को आग पर काबू पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड: हल्द्वानी में 14 साल बाद पारा 41 पार, बाजारों में सन्नाटा; शहर में कर्फ्यू जैसे हालात

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह सवा दस बजे के करीब आग पर काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें