फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल बैंक का कम लागत वाली जमाराशियों का हिस्सा 40.73 फीसदी रहा

Sun, 26 Jan 2025 03:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। चीफ सीएफओ महेश कुमार गोयल ने बताया कि नैनीताल बैंक ने 31 दिसंबर 2024 को समाप्त नौ महीने के वित्तीय विवरण बोर्ड के समक्ष रखे हैं, जिन्हें 22 जनवरी को अनुमोदित किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान बैंक ने मांग जमाओं में 7.83 फीसदी की वाईओवाई वृद्धि और चालू खाता तथा बचत खाता में 4.25 फीसदी की वर्ष-ओवर-ईयर वृद्धि दर्ज की है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कम लागत वाली जमाराशियों का हिस्सा 40.73 फीसदी रहा। बताया कि बैंक का सीडी अनुपात दिसंबर 2024 को बढ़कर 62.13 फीसदी पहुंच गया है, जो दिसंबर 2023 में 60.38 फीसदी था। गोयल ने बताया कि ⁠बैंक ने मानसून धमाका के नाम से 300 दिनों के लिए सात फीसदी की दर से और 725 दिनों के लिए 7.25 फीसदी की दर से नई जमा योजनाएं शुरू की हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें