फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से बिना पास के पहुंचे नैनीताल, वाहन सीज और हुआ मुकदमा

विज्ञापन
नैनीताल में दिल्ली के सैलानियों का चलान कटवाते सीओ विजय थापा। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। स्कॉर्पियो में तीन युवक दिल्ली से बिना पास के बृहस्पतिवार को नैनीताल पहुंच गए। वाहन में काली फिल्म होने के चलते पुलिस ने युवकों को रोका। पूछताछ कर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया है।
विज्ञापन

तल्लीताल रोडवेज स्टेशन के समीप कांस्टेबल शिवराज राना ने स्कॉर्पियो को पूछताछ के लिए रोका। युवकों से वाहन के शीशों में लगी काली फ्रेम निकालने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। मौके पर एसआई सोनू बाफिला और एसआई महनाज अंसारी पहुंच गए। जांच में वाहन के कागज और पास भी नहीं मिला। सीओ विजय थापा के निर्देश पर वाहन चालक दीपक यादव, गौरव यादव और दीपक यादव निवासी मदनपुुरा भरारी मथुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि बिना कागजों के तीनों दिल्ली से यहां पहुंच गए। ओरापियों का वाहन भी सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें