फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Accident: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी

Sat, 25 Nov 2023 04:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Nainital Raod Accident: नैनीताल-कोटाबाग ब्लॉक में बाघनी पुल के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Nainital Raod Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के नैनीताल में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। नैनीताल-कोटाबाग ब्लॉक में बाघनी पुल के पास एक दिल्ली के नंबर की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। एसपी क्राइम सहित पुलिस मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी है। 
विज्ञापन


कोटाबाग ब्लाक के देवीपुरा-सौड़ रोड में बाघनी के समीप बीती देर रात सैलानियों की कार के गहरी खाई में गिरने से कार में सवार पांच लोगों की मौत की सूचना है। हादसे की खबर शनिवार की दोपहर सवा दो बजे प्रशासन को मिली। जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से मौके पर रैस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। हादसे में मारे गए लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि खाई में गिरा वाहन दिल्ली नंबर का है और हादसा बीती देर रात हुआ है। बताया कि सूचना मिलने के बाद कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंच गई है जबकि नैनीताल के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार व एसडीआरएफ की टीम भी मौके की ओर रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के घटना स्थल पर पहुंचने और रैस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि हादसे में मारे गए लोग कहां के हैं। 

डीएम ने बताया कि जिस सड़क में हादसा हुआ है वह पीएमजीएसवाई की है अभी हादसे का कारण पता नहीं चला हैं। बताया कि सड़क सुधार के लिए दो एस्टीमेट मिले थे। 22 नवंबर को ही सड़क सुधार के लिए 9.89 लाख और 3.64 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। आज से सड़क ठीक कराने के निर्देश विभाग को दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें