फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीझील में फिर सीवर का पानी, सेहत पर खतरा

Fri, 27 Mar 2026 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल की जीवनरेखा नैनीझील एक बार फिर प्रदूषण की चपेट में है। मल्लीताल स्थित नयना देवी मंदिर के पास एक नाले से भारी मात्रा में सीवर का गंदा पानी सीधे झील में समा रहा है।
विज्ञापन


इससे झील का पानी मैला हो रहा है और इसकी स्वच्छता पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने बृहस्पतिवार को झील में गंदगी गिरते देखी, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने जल संस्थान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यह समस्या सीवर लाइनों में बार-बार हो रहे लीकेज के कारण बनी हुई है। विभाग की अनदेखी से नैनीझील जैसी महत्वपूर्ण धरोहर प्रदूषित हो रही है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रमेश गर्ब्याल ने बताया कि क्षेत्र में सीवर लाइन टूटी हुई है। उन्होंने कहा कि टीम को मौके पर भेजा गया है और जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। इस प्रदूषण से झील के पारिस्थितिकी तंत्र, पर्यटन और स्थानीय जीवन पर गंभीर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें