बीती 29 सितंबर 2021 को हंसा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। हंसा दत्त जोशी की मौत का रहस्य पुलिस जांच में नहीं सुलझ सका। दो बार पोस्टमार्टम और कई टीमों की जांच के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों के खिलाफ सुबूत नहीं जुटा सकी।
हंसा दत्त जोशी की मौत का रहस्य पुलिस जांच में नहीं सुलझ सका। दो बार पोस्टमार्टम और कई टीमों की जांच के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों के खिलाफ सुबूत नहीं जुटा सकी। पुलिस ने आरोपियों को क्लीनचिट देने के बाद मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाकर केस बंद कर दिया है।
विज्ञापन
चीनपुर मुखानी निवासी हंसा दत्त जोशी की दो बेटियां हैं लेकिन वे इनके साथ नहीं रहती थी। बीती 29 सितंबर 2021 को हंसा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की रात हंसा के किरायेदार ने सौम्या को फोन कर बताया कि कुछ लोग हंसा को एंबुलेंस में लेकर गए हैं। बेटियां जब बेस अस्पपताल पहुंची तो वहां हंसा दत्त जोशी की मौत हो चुकी थी।
इसके बाद सौम्या ने चंदन विहार बिठौरिया निवासी शिवा गिनवाल और सीएमटी कॉलोनी निवासी अक्षत तिवारी पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए मुखानी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
बता दें कि, हंसा घर पर बाथरूम में लहूलुहान हालत में पड़े मिले थे। गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने दो बार हंसा का पोस्टमार्टम कराया लेकिन मौत की सही वजह पता नहीं चल सकी। इसके बाद एसओजी और पुलिस की कई टीमें जुटीं लेकिन आरोपियों के खिलाफ हत्या का सुबूत नहीं मिला।
इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट का फैसला लिया पर इस टेस्ट की रिपोर्ट भी आरोपियों के पक्ष में आई। इसके बाद पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाकर मामला बंद कर दिया है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने अपनी ओर से हर स्तर पर जांच की और पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया लेकिन आरोपियों के खिलाफ सुबूत नहीं मिले। इसके बाद मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई।