फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Encroachment: नगर निगम निलियम कॉलोनी से हटाएगा अतिक्रमण, लोगों को दिया जाएगा सात दिन का समय

Sun, 29 Oct 2023 10:22 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नगर निगम सड़क निर्माण शुरू कराने के लिए निलियम कॉलोनी से अतिक्रमण हटाएगा। इसके लिए सार्वजनिक नोटिस का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम सड़क निर्माण शुरू कराने के लिए निलियम कॉलोनी से अतिक्रमण हटाएगा। इसके लिए सार्वजनिक नोटिस का प्रकाशन किया जाएगा। नोटिस प्रकाशन के सात दिन बाद अतिक्रमण नहीं हटाने पर निगम अतिक्रमण तोड़ देगा। 

विज्ञापन


अमर उजाला में धानमिल-निलियम कॉलोनी की सड़क का काम अटकने से हो रही दिक्कतों की खबर शुक्रवार के अंक में प्रकाशित की गई थी। नगर आयुक्त ने तुरंत इसका संज्ञान लिया है। शनिवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के एई के साथ निलियम कॉलोनी का निरीक्षण किया। यहां सार्वजनिक सड़क बनाई जा रही है। अतिक्रमण नहीं हटने के कारण सड़क का काम रुका हुआ है। टीम ने  इसकी नपाई भी की। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि कई अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं।

कहा कि लोगों से कहा गया है वह अपने अतिक्रमण स्वयं हटा लें। कहा कि इलाके की सड़क 30 मीटर चौड़ी है। सोमवार को सार्वजनिक नोटिस का प्रकाशन अखबारों में कराया जाएगा। लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए सात दिन का समय दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण नहीं हटाने पर कब्जा ध्वस्त कर दिया जाएगा। इस दौरान लोनिवि के एई ललित तिवारी, नगर निगम के एई नवल नौटियाल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें