फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला पालिका कर्मी

Wed, 03 Jun 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में नगर पालिका के एक अनुसेवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तल्लीताल हरिनगर निवासी दीपक कुमार (32) नगर पालिका में अनुसेवक के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह बीते पांच-छह दिनों से कार्यालय से अनुपस्थित चल रहा था। मंगलवार देर शाम परिवार के सदस्य घर के काम में व्यस्त थे। इस बीच किसी सदस्य ने दीपक को कमरे की बल्ली से गमछे के सहारे लटका हुआ देखा। यह देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाल हरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा। बताया जा रहा है कि युवक का पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था जिससे वह मानसिक तनाव में था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें