फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम का ट्रंचिंग ग्राउंड कूड़े से भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने के लिए अब जगह नहीं बची है। जेसीबी भी अब कूड़े के पहाड़ नहीं बना पा रही है। कूड़े के पहाड़ अब जेसीबी की पहुंच से ऊपर हो गए हैं। निगम को ट्रंचिंग ग्राउंड में जगह बनाने के लिए अब रोज पोकलैंड की जरूरत होगी। नगर निगम ने डीएम को पत्र लिखकर जल निगम को एसटीपी प्लांट के लिए गौला रोखड़ में मिली जगह में से 10 एकड़ जगह कूड़ा डालने के लिए मांगी है।
विज्ञापन

नगर निगम को बजट मिलने के बावजूद अभी तक न तो लीगेसी वेस्ट प्लांट लग पाया है। न ही कंपोस्ट प्लांट बन पाया है। पांच साल बीतने के बाद नगर निगम को कूड़ा डालने के लिए मिली चार हेक्टेयर जमीन भी कूड़े से पूरी तरह पट गई है। अब इस जगह पर कूड़ा डालने के लिए जगह भी नहीं बची है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल ने बताया कि कूड़े के पहाड़ जेसीबी से ऊंचे बन गए हैं। इस कारण जेसीबी जगह नहीं बना पा रही है। कूड़े के पहाड़ बनाने के लिए रोज पोकलैंड की आवश्यकता होगी लेकिन नगर निगम के पास इतना बजट नहीं है कि वह प्रतिदिन पोकलैंड लगा सके।
उन्होंने कहा कि पेयजल निगम को एसटीपी प्लांट के लिए गौला रोखड़ मे काफी जमीन मिली है। नगर आयुक्त ने डीएम को पत्र भेजकर 10 एकड़ जमीन एक वर्ष के लिए मांगी है। उन्होंने कहा कि एक साल बाद नगर निगम का लीगेसी वेस्ट प्लांट काम करने लगेगा। इसके बाद कूड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड में ही डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें