फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में अभी तक खर्च हुआ 2.09 करोड़ रुपया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह विधानसभा चुनाव बहुत खर्चीला होने जा रहा है। 10 फरवरी तक जिला निर्वाचन विभाग 2.09 करोड़ रुपया खर्च कर चुका है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 में जिला निर्वाचन विभाग को 3.68 करोड़ रुपया मिला था। इसमें से निर्वाचन विभाग ने 3.25 करोड़ रुपया खर्च किए थे। इस विधानसभा चुनाव में कोरोना संक्रमण और महंगाई के कारण खर्च बढ़ने का अनुमान है। इसे देखते हुए जिला निर्वाचन विभाग को चुनाव कराने के लिए 5.27 करोड़ रुपया मिला है। इसमें से अभी तक 2.09 करोड़ रुपया खर्च भी हो चुका है।
अभी चुनाव आधा बाकी है। जिसमें और अधिक खर्च होने का अनुमान है। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मिले आंकड़ों की मुताबिक मजदूरी में 84 लाख रुपया मिला, इसमें से 39.77 लाख रुपया खर्च हो गया। यात्रा भत्ता 78 लाख मिला, जिसमें 38.48 लाख, लेखन सामग्री के लिए 30 लाख मिला, जो अभी तक खर्च नहीं हुआ। कार्यालय व्यय के लिए 3.3 करोड़ मिला, खर्च 1.35 करोड़ खर्च हुआ। गाड़ियों के संचालन, अनुरक्षण एवं ईधन के लिए 78 लाख मिला, 28.67 लाख खर्च हुआ। ऐसे ही अन्य मदों में खर्च हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें