फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Earthquake: प्रदेश में सितंबर में ज्यादा आए भूकंप, NCS की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Tue, 07 Nov 2023 03:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

सितंबर का महीना उत्तराखंड के लिए बेहद संवेदनशील रहा है। इस महीने में राज्य में सबसे अधिक भूकंप (Uttarakhand Earthquake) आए थे। अक्तूबर के महीने में भी कई बार धरती हिल चुकी है। यह जानकारी नेशनल सेंटर फाॅर सिस्मोलॉजी की रिपोर्ट में सामने आयी है।
विज्ञापन
Earthquake - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूकंप की दृष्टि से सितंबर का महीना उत्तराखंड के लिए बेहद संवेदनशील रहा है। इस महीने में राज्य में सबसे अधिक भूकंप आए थे। अक्तूबर के महीने में भी कई बार धरती हिल चुकी है। यह जानकारी नेशनल सेंटर फाॅर सिस्मोलॉजी की रिपोर्ट में सामने आयी है।

विज्ञापन


नेशनल सेंटर फाॅर सिस्मोलॉजी की रिपोर्ट आन रियल टाइम अर्थक्वेक लोकेशन के अनुसार, देश की बात की जाए तो एक सितंबर से 30 सितंबर तक 48 भूकंप देश में आए थे। इनमें सर्वाधिक भूकंप उत्तराखंड में आठ रिपोर्ट हुए हैं। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पांच और तीसरे नंबर पर हरियाणा रहा है, जहां चार बार भूंकप आया। इनमें 18 भूकंप उत्तर और 16 उत्तर-पूर्व में क्षेत्र में आए हैं। अक्तूबर के महीने में भी कई भूकंप आ चुके हैं।

पिछले महीने चार भूकंप आए
सितंबर की तुलना में अक्तूबर में स्थिति ठीक रही है। अक्तूबर में चार भूकंप आए। इनमें 18 अक्तूबर को पिथौरागढ़ में भूकंप आया था, इसकी तीव्रता 3.8 थी। 20 अक्तूबर को बागेश्वर में 2.3 तीव्रता के भूकंप से धरती में हलचल हुई।
विज्ञापन


दस दिन बाद  30 अक्तूबर को चमोली में 1.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसके एक दिन बाद 31 अक्तूबर को बागेश्वर में 1.6 भूकंप रिपोर्ट हुआ। इसी महीने एक नवंबर को चमोली में 2.1 तीव्रता का भूकंप आ चुका है। अक्तूबर और पांच नवंबर तक की बात करें तो नेपाल में कम और अधिक तीव्रता के 25 भूकंप आ चुके हैं। 25 भूकंप के केंद्र नेपाल में थे, इसमें से 12 केंद्र से पिथौरागढ़ जिले के की दूरी 26 से 208 किमी तक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें