फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: इस कॉलेज में निर्विरोध चुना गया छात्र संघ, सात पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने ही कराया था नामांकन

Tue, 07 Nov 2023 01:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

राजकीय महाविद्यालय पतलोट में मंगलवार को छात्र संघ का चुनाव निर्विरोध निर्वाचित हुआ। छात्र संघ के सात पदों पर एक-एक प्रत्याशी के ही मैदान में होने के चलते बिना चुनाव के ही छात्रसंघ का गठन हुआ।
विज्ञापन
निर्विरोध चुना गया छात्र संघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओखलकांडा ब्लॉक के राजकीय महाविद्यालय पतलोट में मंगलवार को छात्र संघ का चुनाव निर्विरोध निर्वाचित हुआ। छात्र संघ के सात पदों पर एक-एक प्रत्याशी के ही मैदान में होने के चलते बिना चुनाव के ही छात्रसंघ का गठन हुआ।
विज्ञापन


छात्र संघ अध्यक्ष ललित सिंह, उपाध्यक्ष हिमांशी पनेरू, सचिव पूजा पनेरू, संयुक्त सचिव महिपाल सिंह, कोषाध्यक्ष प्रेमा  बिष्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि इंदू मटियाली और सांस्कृतिक सचिव के पद पर उमा भट्ट निर्वाचित हुए । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीएस यादव ने निर्वाचित छात्रसंघ के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों ने महाविद्यालय में पुस्कालय, प्रवक्ताओं की नियुक्ति और विभिन्न विषयों को खोलने के लिए सरकार, शिक्षा मंत्री और कुलपति से जल्द वार्ता कर समस्याओं को हल कराने की बात कहीं।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. देवेंद्र लाल, डॉ. विमला सिंह, डॉ. रेखा मेहरा, डॉ. महेश कुमार, डॉ. बीना, महिपाल सिंह, हेमचंद्र जोशी, हेमचंद्र कांडपाल, हेमा गोस्वामी, चंद्र प्रकाश कुड़ाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें