हस्तांतरित नहीं हुआ विज्ञान भवन
यूओयू में 25 करोड़ की लागत से बने विज्ञान भवन, बहुउद्देश्यीय भवन, गेस्ट हाउस और रेजीडेंस उद्घाटन के 14 महीने बाद भी यूओयू को हस्तांतरित नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने 11 जनवरी 2023 को ऑनलाइन माध्यम से नए भवनों का उद्घाटन किया था। कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने बताया कि भवनों का थर्ड पार्टी निरीक्षण का कार्य लंबित है। इस कारण अभी भवन हस्तांतरित नहीं हुए हैं। संवाद
प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के तहत यूओयू मुख्यालय परिसर में 20.41 करोड़ रुपये की लागत से परीक्षा भवन बनाया जाएगा। यह परीक्षा भवन आधुनिक उपकरणों से लैस होगा। परीक्षार्थी ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा दे सकेंगे। सर्विलांस की सुविधा भी मिलेगी। -प्रो. ओपीएस नेगी, कुलपति, यूओयू।