हल्द्वानी। मतदान के लिए जागरूकता को लेकर निर्वाचन आयोग ने इस बार नैनीताल जिले में 17 आदर्श बूथ बनाए हैं। इन आदर्श बूथों पर मतदाताओं का स्वागत रेड कार्पेट पर फूल देने के साथ होगा। महिलाओं के लिए 12 सखी पोलिंग बूथ स्थापित किए हैं।
आदर्श पोलिंग बूथ में मतदाताओं को सभी बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी। पोलिंग बूथ के बाहर डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन कार्यालय उत्तराखंड का लोगो ‘उत्तराखंड चुनाव कौथिग -2022’ भी सजा होगा। यहां बीएलओ मतदाता सूची के साथ उपलब्ध रहेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज गर्ब्याल ने बताया कि मतदाताओं का स्वागत फूल देकर किया जाएगा, सभी जगह रेड कार्पेट की व्यवस्था की गई है। जेंडर समानता और महिलाओं की निर्वाचन में भागीदारी निर्धारित करवाने के उद्देश्य से 100 सखी बूथ भी बनाए हैं। इन केंद्रों में चुनाव के दौरान समस्त मतदान स्टाफ के साथ ही पुलिस और सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं रहेंगी।