हल्द्वानी। मॉक पोल के दौरान कई जगह ईवीएम खराब हो गईं, जिन्हें बदलने में 20 से 30 मिनट लगे। इसके बाद मतदान शुरू हुआ। उप निर्वाचन अधिकारी जोशी ने बताया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान एक बीयू, एक सीयू खराब हो गई थी। इसे सील कर नई बीयू, सीयू लगाई गई।
मॉकपोल के दौरान जनपद में खराब हुई मशीनें
विधानसभा - सीयू - बीयू - वीवीपैट
लालकुआं - 1 - कोई नहीं - 1
भीमताल - 2 - 3 - 3
नैनीताल - 2 - 2 2
हल्द्वानी - 1 - कोई नहीं - 3
कालाढूंगी - 4 - 2 - 3
रामनगर - 1 - कोई नहीं- कोई नहीं
मतदान के दौरान खराब हुई मशीनें
विधानसभा - सीयू - बीयू - वीवीपैट
लालकुआं - कोई नहीं- कोई नहीं - कोई नहीं
भीमताल - 1 - 1 - 3
नैनीताल - कोई नहीं- कोई नहीं - 2
हल्द्वानी - कोई नहीं - कोई नहीं - 2
कालाढूंगी - कोई नहीं- कोई नहीं
रामनगर - कोई नहीं- कोई नहीं
पोलिंग पार्टियों को नहीं मिला खाना
हल्द्वानी। कंट्रोल रूम में शाम तीन बजे खबर आई कि रामनगर विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ में पोलिंग पार्टियों को खाना नहीं मिला है। साथ ही लोगों की भीड़ को देखते हुए यहां एक अतिरिक्त कर्मचारी भी मांगा गया। शिकायत के बाद पोलिंग पार्टी को खाना मिला।
बूथ के किनारे पोस्टर, बैनर की हुई शिकायत
हल्द्वानी। फ्लाइंग स्क्वाड ने शिकायत की कि नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के तीन और हल्द्वानी में एक जगह बूथ के किनारे ही पोस्टर, बैनर लगे हैं। सी-विजिल एप में शिकायत के बाद आरओ ने जाकर पोस्ट, बैनर हटा दिए।