फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर से 11 दावेदारों ने की दावेदारी

विज्ञापन
रामनगर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए भाजपा के पर्यवेक्षक। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर विधानसभा सीट से भाजपा के 11 दावेदारों ने पर्यवेक्षकों के सामने दावेदारी की। दावेदारी प्रस्तुत करने के पहले पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली।
विज्ञापन

रामनगर के अग्रवाल सभा में दोपहर में पर्यवेक्षक राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, डॉ. विनोद आर्य, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी, कमलनयन जोशी पहुंचे। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि दावेदारों की सूची को वह देहरादून में चुनाव समिति के समक्ष करेंगे। चुनाव समिति इन नामों को भाजपा मुख्यालय भेजेगी। वहीं से टिकट का एलान किया जाएगा।
रामनगर से दावेदारी करने वालों में वर्तमान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, मंडी सचिव राकेश नैनवाल, सांसद प्रतिनिधि इंदर सिंह रावत, नगर महामंत्री मनोज रावत, नगर मंडल अध्यक्ष भावना भट्ट, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र चौहान, विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी, गणेश रावत, निर्मला रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, नरेंद्र शर्मा ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। उधर, अमिता लोहनी ने दावा किया है कि उन्होंने भी अपनी दावेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें