फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी, मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Apr 2025 12:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर दस साल की बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि पिता उसके साथ मारपीट भी करता है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल के मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर दस साल की बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि पिता उसके साथ मारपीट भी करता है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला बेटी के साथ कोतवाली पहुंची। उसने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह काम पर चली जाती है तो उसका पति उसकी बेटी से दुष्कर्म करता है। यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। कुछ दिन पूर्व बेटी ने इसकी शिकायत उससे की तो उसने सच नहीं माना, मगर कुछ दिन बाद उसने दोबारा यह बात बताई। आरोप है कि पति लंबे समय से उसके साथ मारपीट कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता है।
विज्ञापन


कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया की महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें