फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री नाराज, वन दरोगा और फारेस्ट गार्ड पर गिरी गाज

Sun, 28 Feb 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालकुआं गेट पर कथित तौर पर अराजकता की शिकायत के बाद एक मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने डीएफओ से मामले की शिकायत और कर्मियों की मिलीभगत से गड़बड़ी करने की बात कही। मामला उच्च स्तर पर होने पर अफसर हरकत में आ गए। गेट पर तैनात एक वन दरोगा दया किशन चौबे और वन रक्षक धन सिंह अधिकारी को डीएफओ कार्यालय से अटैच कर दिया गया है।
बताया जाता है कि लालकुआं गेट पर वन कर्मियों ने बिना रायल्टी के आरोप में एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया था। यह मामला एक मंत्री तक भी पहुंचा। कहा जाता है कि कर्मी अपने समर्थकों को ‘छूट’ और दूसरों पर कार्रवाई कर रहे हैं। लालकुआं से इमली घाट तक इनका प्रभाव है। मामले में मंत्री ने डीएफओ से भी बातचीत की और नाराजगी जाहिर की। कैबिनेट मंत्री स्तर का मामला होने पर अफसर हरकत में आए। वन क्षेत्राधिकारी चंदन अधिकारी को तत्काल दोनोें कर्मियों को फिलहाल कार्यालय से अटैच करने का निर्देश दिया गया। आरओ अधिकारी ने बताया कि दोनों कर्मियों को अटैच कर दिया गया है। वह मामले की जांच कर रहे हैं, मामले में लोगों के बयान भी लिए जाएंगे। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। वहीं, दोनों कर्मियों पर गाज गिरने का मामला चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध लकड़ी पकड़ी, वाहन सीज
हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज की टीम ने लालपुरी-चक्की रोड पर शुक्रवार रात 11 बजे एक पिकप को पकड़ा। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप पंत ने बताया कि वाहन में शीशम के चार बड़े गिल्टे लदे थे। टीम को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन को सीज कर दिया गया है। उसके नंबर के आधार पर तस्करों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें