फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइल स्टोन से टकराया बाइक सवार, मौत

Mon, 27 Apr 2015 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार सूर्या मंदिर के पास रविवार दोपहर डंपर से बचने के प्रयास में असंतुलित हुआ बाइक सवार वृद्ध का सिर सड़क किनारे बने माइल स्टोन से टकरा गया। सुशीला तिवारी अस्पताल लाने पर डाक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। वृद्ध बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा था।
विज्ञापन



सुंदरपुर रैक्वाल देवपुर निवासी पूरन सिंह देउपा (55) अपनी बाइक पर कल्याणपुर निवासी उमेश सिंह (52) को लेकर खटीमा किसी काम से गए थे। रविवार दोपहर दोनों वापस घर लौट रहे थे। गौलापार सूर्या देवी मंदिर के पास एक डंपर से बचने के चक्कर में पूरन सिंह ने अपनी बाइक सड़क से नीचे उतार ली। इस बीच अनियंत्रित होकर बाइक गिर पड़ी, जिससे पूरन सिंह का सिर माइल स्टोन से टकरा गया।

सूचना पर क्षेत्रीय लोगों ने दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने पूरन को मृत घोषित कर दिया, जबकि उमेश सिंह का इलाज चल रहा है। गांव के प्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि पूरन सिंह देऊपा एक अच्छे फार्मर थे। उनका एक बेटा दिल्ली में नौकरी करता है। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें