नागालैंड में उपद्रवियों ने रामनगर के धरमपुर ओलिया निवासी 10 असम राइफल्स के जवान विजय रावत पुत्र मनोहर सिंह की गाड़ी को शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बम से उड़ा दिया। इसमें विजय शहीद हो गए।
शहीद विजय का पार्थिव शरीर देर रात उनके निवास स्थान पहुंचेगा। एसडीएम एसएस जंगपांगी ने बताया कि विजय का सोमवार सुबह स्थानीय श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। विजय का चार वर्षीय पुत्र और 6 वर्षीय पुत्री की है।