फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: होली में रंग भरने लौटने लगे प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। महानगरों से लोग होली मनाने के लिए घर लौटने लगे हैं। यात्रियों की सहूलियत के लिए काठगोदाम और हल्द्वानी रोडवेज डिपो ने 59 बसें दिल्ली भेजी है। यह सभी बसें सोमवार को वापसी करेंगी।
विज्ञापन

रविवार को हल्द्वानी और काठगोदाम दोनों रोडवेज स्टेशन पर सामान्य दिनों के मुकाबले भीड़ कम दिखी। दिल्ली, देहरादून और हरिद्वार से आने वाली बसों में पूरी तरह से भरकर नहीं आई। महानगरों से हल्द्वानी पहुंचे यात्रियों को पहाड़ भेजने के लिए अल्मोड़ा, रानीखेत सहित अन्य रूट पर बसें चलाई गईं।
रविवार शाम तक हल्द्वानी डिपो से 30 बसें दिल्ली भेजी गईं। इसके अलावा पीलीभीत के लिए दो, बरेली के लिए तीन और पांच बसों को टनकपुर रवाना किया गया। देहरादून के लिए 10 बसें भेजी गई हैं। इसी प्रकार काठगोदाम डिपो से शाम छह बजे तक 29 बसें दिल्ली भेजी गईं। अन्य शहरों के लिए 22 बसें रवाना की गई हैं। दोनों डिपो की बसें सोमवार की दोपहर के बाद वापसी शुरू कर देंगी।
विज्ञापन

-
गजरौला में खराब हो गया बस का एसी
दिल्ली से लौट रही काठगोदाम डिपो की बस के एसी ने गजरौला के बाद कार्य करना बंद कर दिया। यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसी ने वीडियो बनाकर सर्कूलेट कर दी। चालक ने इसकी जानकारी एआरएम काठगोदाम गणेश पंत को दी। स्थानीय स्तर पर एसी बनवाने के बाद बस आगे बढ़ी लेकिन थोड़ी देर में फिर खराबी में आ गई। एआरएम ने बताया कि बस के वापस आने के बाद उसकी खराबी दूरी कर दी गई।
-
भरकर गई बाघ और रानी खेत एक्सप्रेस
रविवार रात 21:50 बजे काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली ट्रेन नंबर 13020 बाघ एक्सप्रेस पूरी तरह भरकर रवाना हुई। चार्ट बनने से पहले स्लीपर क्लास में इसकी वेटिंग सौ से ज्यादा रही। स्लीपर क्लास और थर्ड एसी बुग्गी में यात्री भरे थे। आठ यात्रियों के कंपार्टमेंट में 12 से 15 यात्री शामिल रहे। जनरल बोगी में तो गेट पर भी यात्री नजर आए। रानीखेत एक्सप्रेस में भी भीड़ रही। दिल्ली के अलावा जयपुर, जैसलमेर जाने वाले यात्रियों की संख्या इसमें ज्यादा थी। बाघ एक्सप्रेस के मुकाबले रानीखेत एक्सप्रेस के स्लीपर में भीड़ कम रही।

जीआरपी ने चेकिंग बढ़ाई
राजकीय रेलवे पुलिस ने हल्द्वानी और काठगोदाम से जाने वाली ट्रेनों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। आरपीएफ ने भी ट्रेनों में चेकिंग किया। संदिग्ध यात्रियों व सामान को चेक किया। जीआरपी एसओ कमल कोरंगा ने बताया कि रेलवे स्टेशन के गेट पर भी पुलिस कर्मी तैनात रहे। सीसीटीवी कंट्रोल रूम के जरिये भी सुरक्षा देखी गई। अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें