फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर के साथ पैर में दर्द को न करें नजरअंदाज

विज्ञापन
Medicine of Body pain
विज्ञापन
हल्द्वानी। हल्द्वानी आर्थोपेडिक एसोसिएशन के सहयोग से रामपुर रोड स्थित एक होटल में तीन दिनी उत्तराखंड आर्थोकान-2022 शुरू हो गया। इसमें विशेषज्ञों ने इलाज से जुड़ीं नई जानकारियों को साझा किया। एम्स ऋषिकेश के हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कंडवाल ने कहा कि अगर कमर के साथ पैर में दर्द हो रहा है तो यह स्थिति गंभीर होने का संकेत होता है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ.कंडवाल ने टिलिफ चिकित्सा पद्घति के बारे में बताते हुए कहा कि इस तरीके से सर्जरी करने पर जल्द ही पैर के दर्द में आराम मिलता है। डॉ. पुनीत गुप्ता ने फिकशेसन से जुड़ी जानकारी साझा की। विशेषज्ञों ने नर्व इंजरी आदि विषयों पर भी विस्तार से विचार को रखा। संस्था के संरक्षक डॉ. जेएस खुराना ने बताया कि आर्थोकान में देश, प्रदेश से करीब सौ विशेषज्ञ पहुंचे हैं। इससे पूर्व मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी, डॉ. अजय पाल, डॉ. जेएस खुराना, डॉ. पुनीत अग्रवाल आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समय पर पहुंचे अस्पताल
हल्द्वानी। एम्स के चिकित्सक डॉ. पंकज कंडवाल ने कहा कि प्रदेश में पेड़ से गिरने और चोटिल होने के मामले आते हैं। इसके अलावा अन्य दिक्कतों को लेकर लोग पहुंचते हैं। कई मामलों में देखा जाता है कि लोग देर से अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में परेशानी को इलाज से ठीक करने की संभावना कम हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि अस्पताल में पहुंचने में देर नहीं करनी चाहिए। इस दौरान डॉ. भूपेंद्र बिष्ट, डॉ. पीएस भंडारी, डॉ. मोहन सती, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. शशांक साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञ बोले, इन बातों का रखें ध्यान
- पोश्चर खराब होने से कई दिक्कत हो रही है, पोश्चर सही रखें
- प्रोटीन डाइट लें
- व्यायाम करें
- कोई भी दिक्कत होती है, तो उसे नजरअंदाज नहीं करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें