फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 एमबी फिर भिड़े छात्रों के गुट, हाथापाई

Sun, 14 Aug 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
छात्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एमबीपीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों की अराजकता पर लगाम नहीं लग पा रही है। शनिवार को फिर उपाध्यक्ष पद के दो दावेदार नवीन गोस्वामी एवं सोनू नौला के बीच प्रचार के दौरान कहासुनी होने के बाद हाथापाई हो गई। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के आपस में भिड़ने से कालेज परिसर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


कालेज के प्राध्यापकों ने किसी तरह छात्रों के दोनों गुटों को शांत कराया। बाद में कालेज प्रशासन ने पुलिस फोर्स की मदद से छात्रों को बाहर खदेड़ दिया तथा कालेज परिसर को खाली करवा दिया गया। इधर, छात्रनेताओं के हंगामे की वजह से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई भी प्रभावित हुई।  

  एमबीपीजी कालेज में शनिवार को मध्य गेट पर कालेज प्रशासन ने सख्ती कर किसी भी छात्र को चुनाव प्रचार सामग्री लेकर अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। चीफ प्राक्टर डा. आरएस भाकुनी अन्य प्राध्यापकों के साथ स्वयं गेट पर छात्रसंघ के संभावित प्रत्याशियों को जुलूस लेकर आने से रोकने में लगे थे तथा बिना आईकार्ड के छात्रों को प्रवेश नहीं करने दिया। इसी बीच पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे नैनीताल रोड स्थित छोटा गेट किसी ने खुलवा दिया जिससे छात्रसंघ के संभावित प्रत्याशियों के कई जुलूस कालेज में घुस गए और नारेबाजी करते हुए कालेज परिसर में जुलूस निकालने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


इससे कालेज प्रशासन में खलबली मच गई तथा चीफ प्राक्टर समेत सभी प्राध्यापक मेन गेट की ओर दौड़ पड़े। उन्होंने जुलूसों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान उपाध्यक्ष पद के दावेदार नवीन गोस्वामी और सोनू नौला आमने सामने आ गए तथा प्रचार को लेकर कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। उनके समर्थक भी भिड़ गए, इससे कालेज परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे प्राध्यापकों ने बीच बचाव कर किसी तरह शांत कराया। बाद में चीफ प्राक्टर डा. भाकुनी ने पुलिस फोर्स को साथ लेकर छात्रों को बाहर खदेड़ कर कालेज परिसर को खाली करा दिया। इस कारण दोपहर साढ़े 12 बजे बाद चलने वाली क्लासें भी नहीं लग सकीं।  
 -- 
 सात छात्रनेताओं के खिलाफ कार्रवाई को पुलिस को लिखा     
 हल्द्वानी। एमबी कालेज प्रशासन ने छात्रसंघ के संभावित सात प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में पुलिस एवं प्रशासन को पत्र भेजा है। कालेज की प्रभारी प्राचार्य की ओर से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को भेजे पत्र में कहा गया है कि बार बार चेतावनी देने तथा लिखित रूप से नोटिस देने के बावजूद संभावित प्रत्याशियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में छात्रों के समूह के साथ जुलूस निकाला गया तथा नारेबाजी कर पंफ्लेट बांटे गए जिसके कारण कक्षाएं बाधित हुई और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।

पत्र में सचिव प्रत्याशी पंकज रावत, उपाध्यक्ष प्रत्याशी नवीन गोस्वामी, अर्जुन सम्भल, सोनू नौला, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी गौरव, उपसचिव प्रत्याशी दया कार्की, अध्यक्ष प्रत्याशी नीरज मेहरा आदि के नाम शामिल हैं। प्राचार्य ने कहा है कि उक्त संभावित प्रत्याशियों द्वारा लिंगदोह समिति की सिफारिशों का उल्लंघन किया जा रहा है तथा इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट और अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें