फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: तिकोनिया स्थित शराब की दुकान में लगी भीषण आग, पौने दो करोड़ का नुकसान

Tue, 02 Jun 2026 09:41 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे स्थित शराब की दुकान में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल रोड स्थित तिकोनिया चौराहे पर अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में सोमवार की रात आग लग गई। देर रात दो बजे राहगीर ने आग की लपटें देखी तो फायर स्टेशन को सूचना दिया। तत्काल ही दमकल के तीन वाहन और एक दर्जन से ज्यादा फायरमैन एफ एस ओ मिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में पहुंचे। तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुबह पांच बजे आग पूरी तरह बुझा ली गई।
विज्ञापन


एफएसओ ने बताया कि तीन वाहनों के जरिए शराब की दुकान और ऊपर बने गोदाम पर लगी आग को काबू किया गया। अंदर एक कमर्शियल सिलेंडर भी था। फायर कर्मियों ने जान पर खेल कर सिलिंडर को बाहर निकाला। उसमें भी आग लग चुकी थी। यदि सिलिंडर फटता तो आसपास की दुकान भी जल सकती थी। हैं आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात दुकान अनुज्ञापी ने बताया है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें