फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: 14 साल बाद महिला के नाम हुई जमीन की रजिस्ट्री

Tue, 02 Jun 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। लंबे समय से जमीन की रजिस्ट्री न होने से परेशान महिला ने आयुक्त दीपक रावत से मामले की शिकायत की। आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को भूमि विक्रेता ने महिला के नाम जमीन की रजिस्ट्री कर दी। ऋषिकेश निवासी गीता बैरागी पत्नी किशन बैरागी ने सुनहरा कॉलोनी किच्छा में वर्ष 2012 में सकुन राय से 60 गज का भूखंड 95 हजार रुपये में क्रय किया। बार-बार कहने के बाद भी विक्रेता ने उक्त भूखंड की रजिस्ट्री गीता बैरागी के नाम पर नहीं की। सकुन राय ने गीता को बताया कि उक्त भूखंड सुनील ढाली के नाम है। ढाली ने द्वारा रजिस्ट्री पर होने वाले खर्च को बचाने के उद्देश्य से गीता से दान रजिस्ट्री करने केलिए कहा। इस पर गीता ने इसी साल अप्रैल में आयुक्त रावत के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। आयुक्त ने किच्छा के तहसीलदार को दोनों पक्षों को सुनने के निर्देश दिए। आयुक्त के निर्देश पर तहसीलदार ने दोनों पक्षों को सुना। इसके बाद सुनील ढाली ने उक्त भूखंड की रजिस्ट्री गीता बैरागी के नाम पर कर दी। सोमवार को गीता ने आयुक्त के कैंप कार्यालय में उपस्थित होकर उनका आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें