फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कान्हा के स्वागत को सजे बाजार, जन्माष्टमी पर बढ़ी खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। जन्माष्टमी की तैयारियों के साथ शहर के बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर लड्डू गोपाल के श्रृंगार और झांकियों की सजावट का सामान आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। श्रद्धालु कान्हा की पोशाक, पालने, झूले, मुकुट, बांसुरी और प्रतिमाओं की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


बाजार में 10 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक की पोशाक, 100 से चार हजार रुपये तक के पालने और 650 से दो हजार रुपये तक के झूले उपलब्ध हैं। सिलिकॉन और फाइबर की प्रतिमाएं 550 से पांच हजार रुपये जबकि पीतल की प्रतिमाएं 150 से एक हजार रुपये तक बिक रही हैं।

दुकानदार ज्योति कश्यप ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी के लिए लोगों में उत्साह है। पोशाक, पालने और सिलिकॉन की प्रतिमाओं की मांग सबसे अधिक है। नेहा सक्सेना के अनुसार झांकियों के लिए भी लोग सजावटी सामान और प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। पर्व नजदीक आने के साथ बिक्री में और तेजी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें