फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कई हुड़दंगियों ने काटा हंगामा, पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 02 Jan 2025 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। वर्षांत पर जहां लोगों ने हर्षोल्लास के साथ वर्ष 2024 को विदा कर वर्ष 2025 का स्वागत किया, वहीं कई हुड़दंगियों ने मॉलरोड पर जमकर मारपीट की। मल्लीताल निवासी सौरभ पांगती ने कोतवाली में सौंपी तहरीर में कहा कि मंगलवार रात वह अपने दोस्त के साथ माॅलरोड पर टहल रहा था। इस बीच नशे में धुत कुछ युवकों ने उनसे अभद्रता की।
विज्ञापन

विरोध जताने पर युवकों ने कड़े व अन्य धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। उसके सिर पर दो टांके आए हैं। मामले में पुलिस ने सात नंबर निवासी पवन कोहली व रौशन कुमार के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की है।
एक अन्य मामले में तल्लीताल निवासी हिमांशु बिष्ट और भवाली निवासी अक्षत ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि बीती रात वह दोस्तों के साथ माॅलरोड पर जश्न मना रहे थे। वहां लोहे की रॉड लेकर नाच रहे युवक उनसे अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर दूसरे पक्ष से आठ से दस युवक पहुंचे उनके साथ मारपीट की कर दी। मारपीट में दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें