कोटाबाग। शीतकालीन अवकाश के दौरान पीएमश्री विद्यालयों में 10 दिवसीय विंटर कैंप का आयोजन किया जाना है। इसके क्रम में पीएमश्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज कोटाबाग में बुधवार से विंटर कैंप शुरू हो गया, जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र बिनवाल ने किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि कैंप में योग, शास्त्रीय नृत्य, पेंटिंग का प्रशिक्षण देने के साथ ही खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। संवाद