फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani News: जहर खाकर फोन पर पिता बोले- आर्मी कैंट के पास से ले जाना शव, हलवाई ने निगला विषैला पदार्थ; मौत

Mon, 26 Aug 2024 02:39 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में एक बुजुर्ग शनिवार शाम राजपुरा के पास रेलवे लाइन में बेसुध पड़े मिले। फोन पर जानकारी मिलने पर बेटे ने उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में मातम है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के दमुवाढूंगा निवासी बुजुर्ग शनिवार शाम राजपुरा के पास रेलवे लाइन में बेसुध पड़े मिले। फोन पर जानकारी मिलने पर बेटे ने उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में मातम है।

पुलिस के अनुसार जगदीश चंद्र भट्ट (61) परिवार के साथ तिवारी फार्म दमुवाढूंगा बंदोबस्ती में रहते थे। वह हलवाई का काम करते थे। शनिवार शाम वह बिना बताए घर से निकल गए। शाम को कुछ देर बाद उन्होंने बेटे को कॉल किया। कहा कि राजपुरा आर्मी कैंट के पास से उनका शव ले जाना। बेटा उन्हें खोजता हुआ राजपुरा आर्मी कैंट के पास पहुंचा तो वहां रेलवे पटरी के पास भीड़ लगी थी। जगदीश चंद्र के पास एक जहर की शीशी और मोबाइल पड़ा था। सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस पहुंच गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- बेटियों पर बुरी नजर: नैनीताल जिले में पिछले तीन महीने में दुष्कर्म के इतने मामले आए सामने, चौंकाने वाले आंकड़े

बुजुर्ग को बेटा 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विषैला पदार्थ निगलने से बुजुर्ग की मौत होने की आशंका है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें