फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्कार इलेवन ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मक्कार स्पोर्ट्स ग्रुप के आयोजन में चल रही विकास जोशी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मक्कार इलेवन ने शीला माउंट को 42 रन से हराकर प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएसए मैदान में खेले गए फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए मक्कार इलेवन टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शीला माउंट की टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। प्रतियोगिता में बेस्ट बैट्समैन शीला माउंट के मनीष बिष्ट, बेस्ट बॉलर मक्कार इलेवन के राहुल, बेस्ट फिल्डर शीला माउंट के अर्जुन और बेस्ट विकेटकीपर मक्कार इलेवन के पंकज को चुना गया।
इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मक्कार इलेवन के सुनील टम्टा को दिया गया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि राहुल अरोरा ने विजेता और उपविजेता टीमों के पुरस्कृत किया। यहां तारा भंडारी, भूपेंद्र जीना, अनिल गड़िया, भुवन बिष्ट, गोपाल बिष्ट, योगेश उपाध्याय, सुंदर नेगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें