रामनगर कॉर्बेट की सीमा पर तैनात पुलिस कर्मी।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। कॉर्बेट के बिजरानी रेंज स्थित पनिया स्रोत मजार जाने के लिए एक बार फिर से सैकड़ों की संख्या में लोग होली के दिन रामनगर पहुंचे। रामनगर रेलवे स्टेशन पर मौजूद पुलिस टीम ने सभी को समझा-बुझाकर भेज दिया। वहीं कॉर्बेट की सीमा पर भी भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था।
कई सालों से दुल्हेड़ी के दिन सैकड़ों की संख्या में लोग कॉर्बेट के बिजरानी रेंज में स्थित पनिया स्रोत मजार में आते हैं। वन क्षेत्र में त्योहार पर आवाजाही प्रतिबंधित होने के चलते लोगों को पनिया स्रोत नहीं जाने दिया जाता। साल 2021 में भी सभी लोगों को वापस भेज दिया था।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे रामपुर, मुरादाबाद आदि जगहों से ट्रेन से लोग आए थे, लेकिन उन्हें रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। स्टेशन से ही सभी को समझाकर वापस भेज दिया था।