फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल बाद घर आए माही: एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे गांव वाले, धोनी ने की कुल देवता की पूजा

Wed, 15 Nov 2023 02:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को पत्नी, बेटी और दोस्तों संग अपने पैतृक गांव जैंती तहसील के ल्वाली पहुंचे। जैसे ही धोनी अपनी गाड़ी के काफिले के साथ गांव को निकले तो जगह-जगह उनकी एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेताब दिखे।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 20 साल बाद पत्नी साक्षी और अपने कुछ दोस्तों के साथ बुधवार को अपने पैतृक गांव ल्वाली पहुंचे। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुटी रही। धोनी ने कुल देवता समेत गांव के चार मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार के कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

 
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को पत्नी, बेटी और दोस्तों संग अपने पैतृक गांव जैंती तहसील के ल्वाली पहुंचे। जैसे ही धोनी अपनी गाड़ी के काफिले के साथ गांव को निकले तो जगह-जगह उनकी एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेताब दिखे।


 
Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी साक्षी व बेटी संग अपने पैतृक गांव पहुंचे एमएस धोनी - फोटो : अमर उजाला
धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ गांव के हरज्यू देवता मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान धोनी ने गांव के लोगों से आत्मीयता से बात की। इस दौरान धोनी का भव्य स्वागत हुआ। पत्नी साक्षी ने भी गांव की महिलाओं से खूब बातचीत की। गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने धोनी और उनकी पत्नी का पारंपरिक च्यूड़े से पूजन कर उन्हें तरक्की का आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें